Advertisement

मिर्ज़ापुर विंध्याचल क्षेत्र से दो दिन 12 वर्षीय बच्चे का अपहरण के बाद हत्या 50 लाख की मांगी थी फिरौती मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

मिर्ज़ापुर विंध्याचल क्षेत्र से दो दिन 12 वर्षीय बच्चे का अपहरण के बाद हत्या 50 लाख की मांगी थी फिरौती मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के सेमरी गांव से सोमवार की शाम 12 वर्षीय प्रिंस बच्चा लापता हो गया था, परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया था, पुलिस अधीक्षक अर्पण रजत कौशिक मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस की तीन टीमों का गठन कर किया था, आज बुद्धवार को लालगंज के कुसियारा जंगल में 12 वर्षीय प्रिंस का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया, बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने NH-135 प्रयागराज मिर्जापुर मार्ग पर जाम लगा दिया, पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी तक पहुंच गयी, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, मुठभेड़ में पिंटू उर्फ शैलेंद्र के दोनों पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा व दो खोखा कारतूस बरामद हुए, आरोपी पिंटू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बच्चे के दादा ने 50 लाख की खेत बेची थी, पैसे की लालच में ही प्रिंस का अपहरण किया था, उसके दादा से 50 लाख की फिरौती मांगी थी, दादा के फिरौती नहीं देने पर प्रिंस की उसी दिन गला दबाकर हत्या कर दी थी, पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपी ने पैसा के लेने के लिए प्रिंस का अपहरण किया था, उसी दिन 6:30 बजे गला दबाकर कुशियरा जंगल में बच्चे को मार दिया था, उसके शव को लालगंज के कुशियरा जंगल में छिपा दिया था,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें