मिर्ज़ापुर विंध्याचल क्षेत्र के मोती झील मार्ग स्थित भंडारा स्थल प्रांगण में चल रहे दस दिवसीय रामलीला के पांचवे दिवस भावपूर्ण मंचन देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, सोमवार की रात को श्री राम और केवट संवाद प्रसंग का मनोहारी मंचन देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए इसी क्रम में लक्ष्मण द्वारा स्वफुनका की नाक काटना, सहित खर व दूषण वध, मामा मारिच व राजा रावण संवाद का मंचन किया गया, श्रीराम के जयघोष से पंडाल गुंजायमान हो रहा था, कलाकारों ने श्री राम व केवट संवाद प्रसंग का मनोहारी मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया,
Share: