Advertisement

मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस 12308 डाउन ट्रेन का ऐसी बन्द होने पर यात्रियों ने किया हंगामा

मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस 12308 डाउन ट्रेन का ऐसी बन्द होने पर यात्रियों ने किया हंगामा
मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर आज शाम जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस 12308 डाउन ट्रेन का ऐसी बन्द होने पर उसमे सवार यात्रियों ने मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया, नाराज यात्रियों ने ट्रेन की पटरी पर बैठकर करीब 15 मिनट तक ट्रेन रोक कर प्रदर्शन करते हुए अपना आक्रोश जताया, यात्रियों का आरोप था की गर्मी में ऐसी बन्द हो गया है, जिससे कोच के अंदर बैठना मुश्किल हो गया, यात्रियों के हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी के जवान पहुंचकर यात्रियों को काफी देर तक समझा-बुझा दोबारा कोच में बैठाया और तकनीकी खामी को जल्द दूर करने का आश्वासन देते हुए, ट्रेन को शाम 5:32 बजे आगे के लिए रवाना किया, आज शनिवार की शाम 5:21 बजे जब जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस 12308 डाउन ट्रेन मिर्ज़ापुर स्टेशन पहुंची तो गर्मी से बेहाल यात्रियों का सब्र टूट गया, यात्री ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर बैठ गए और रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, ट्रेन करीब 15 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें