मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र से पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को भी गिरफ्तार कर लिया, जब कि पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग के छह अन्य सदस्यो को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, दरसल ये पूरा गैंग शादी कराने के नाम पर लोगों से धन उगाई करता था, गैंग फर्जी दुल्हन बनाकर और बाकी सदस्य दुल्हन के अन्य रिश्तेदार बनकर लोगो को झांसा देकर ठगी करता था, ये लोग दो से तीन हजार रुपए में गांव के भोली भाली लड़कियों को दुल्हन बनने के लिए तैयार कर लिया करते थे, दूर दराज में लोगो को फंसाकर शादी कराने के लिए 1 से 3 लाख रुपए लिया करते थे, फिर किसी न किसी बहाने दुल्हन सहित सभी लोग घर से अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे, इसी तरह से आगरा के ट्रांस जमुना कॉलोनी, एत्माददौला के रहने वाले अखिलेश की शादी कराया गया, लड़के पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर ऑटो से जा रहा था, रास्ते मे दुल्हन ने कहा कि ठंड लग रही स्वेटर खरीद दो, परिवार और पति स्वेटर खरीदने गए तो दुल्हन भागने लगी पकड़े जाने पर खुलासा हुआ ,
Share: