Advertisement

मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र में लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश महिला सहित 06 लोग गिरफ्तार

मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र में लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश महिला सहित 06 लोग गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया, लुटेरी दुल्हन के गैंग के 06 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर 30 हजार रुपये भी बरामद किया, बताया गया कि लुटेरी दुल्हन के गैंग के लोगो ने आगरा के एक युवक को अपना शिकार बनाकर शादी के नाम पर अवैध रूप से धन उगाही किया गया था, इस गैंग का खुलासा तब हुआ जब जनपद आगरा की मीरा देवी पत्नी अखिलेश शर्मा द्वारा पुलिस को नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध शादी का झासा देकर अवैध रूप से धन की उगाही करने के सम्बन्ध तहरीर दी, पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्र से 1. जितेन्द्र पुत्र राममुरत निवासी दाउदपुर थाना चन्दौली जनपद चन्दौली, 2. रामविलाश पुत्र राजकुमार निवासी सवैया पट्टीदारी थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली, 3. महिमा पत्नी जितेन्द्र निवासी दाउदपुर थाना चन्दौली जनपद चन्दौली, 4. रीता पत्नी राजू निवासी लालपुर थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर, 5. जिऊती पत्नी संजय निवासी चौखड़ा (भागलपुर ) थाना राजगढ़ व 6. मनीषा पुत्री मगरू निवासी भवानीपुर थाना राजगढ़ कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया, उनके कब्जे से 30 हजार रूपये बरामद किया, इन लोगो द्वारा बताया गया कि उनका एक संगठित गिरोह है जिसका मुखिया अजीत उपरोक्त है हम लोगों द्वारा फर्जी दुल्हन बनाकर व दुल्हन के रिस्तेदार-नातेदार बनकर शादी का झांसा देकर जरुरत मंद लोगो से ठगी किया करते है, मिले पैसे को आपस में बाट लिया करते है, पुलिस ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए सभी को न्यायालय से जेल भेजा ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें