मिर्ज़ापुर चितावनपुर गांव के लोग ने भी आज बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट में SIR में नाम काटने को लेकर प्रदर्शन करते हुए मिर्ज़ापुर जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, आरोप लगाया कि फार्म-7 के माध्यम से फर्जी आपत्तियाँ लगाकर मतदाता सूची से नाम काटे जा रहे है, जिसकी जाँच कराकर तत्काल कार्यवाही की जाए, ज्ञापन में बताया गया कि फार्म-7 के माध्यम से फर्जी व्यक्तियों द्वारा जाति विशेष के मतदाताओं के नाम पर मनगढ़ंत आपत्तियाँ दर्ज कराई जा रही हैं, इन आपत्तियों के आधार पर बीजेपी के बी.एल.ए.. कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं द्वारा बी.एल.ओ. पर जबरन दबाव बनाकर मतदाताओं के नाम काटने का प्रयास किया जा रहा है, यह कृत्य न केवल चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार पर सीधा हमला भी है, यदि इस प्रकार की फर्जी आपत्तियों पर समय रहते रोक नहीं लगी, तो यह आगामी चुनावों की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करेगा, ग्रामसभा चितावनपुर के लोगो ने कहा कि 1. फार्म-7 के माध्यम से लगाई गई सभी संदिग्ध एवं फर्जी आपत्तियों की तत्काल निष्पक्ष जाँच कराई जाए, 2. बिना समुचित जांच एवं मतदाता को सुनवाई का अवसर दिए बगैर किसी भी मतदाता का नाम न काटा जाए, 3. बी.एल.ओ. पर दबाव बनाने वाले बीजेपी के बी.एल.ए., पदाधिकारियों एवं नेताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, 4. संबंधित बी.एल.ओ. को स्पष्ट निर्देश दिया जाएँ कि वे किसी भी राजनीतिक दबाव में आए बिना चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार ही कार्य करें, 5. इस पूरे प्रकरण की जिला स्तर पर निगरानी समिति गठित कर निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए, 6. ज्ञात हुआ है कि जाति विशेष खासकर अल्पसंख्यक का वोट काटने के लिए जसोवर में-400, बनकट-40, अमरावती-78 इसी प्रकार जहां-जहां मुस्लिम, एस०सी०/एस०टी०, ओ०बी०सी० आबादी है. उनका वोट काटने के लिए भाजापा के बी०एल०ए० द्वारा बी०एल०ओ० के उपर दबाव बनाया जा रहा है,
Share: