Advertisement

मिर्ज़ापुर राजगढ़ बाजार में सब्जी की दुकान में तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो घुसी दो घायल

मिर्ज़ापुर राजगढ़ बाजार में सब्जी की दुकान में तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो घुसी दो घायल
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र स्थित राजगढ़ बाजार में आज बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो सब्जी की दुकान में जा घुसी, हादसे के समय दुकान में मौजूद दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए CHC राजगढ़ में भर्ती कराया गया, स्कार्पियो दुकान में घुसते ही कुछ देर के लिए पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई, घटना आज बुद्धवार की सुबह की है, जब मिर्ज़ापुर सोनभद्र मार्ग पर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे संजय मौर्य के सब्जी की दुकान में पूरे अंदर तक जा घुसी, स्कार्पियो की गति इतनी ज्यादा थी कि दुकान के पीछे बैठे लालू मौर्या, और राजू सोनकर घायल हो गए, तेज रफ्तार स्कार्पियो के दुकान में घुसने को लेकर ग्रामीण काफी नाराज दिखे,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें