मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के नदिहार बाजार में आज सोमवार की सुबह एक स्कूल बस और रोडवेज की बस में टक्कर हो गयी, गनीमत रहा कि कोई हताहत नही हुआ, बताया गया कि स्कूल बस में सिर्फ दो से तीन बच्चे ही मौजूद रहे, टक्कर के बाद सभी सुरक्षित रहे किसी को चोट नहीं आयी, वी. एन. पब्लिक स्कूल बघौड़ा गांव में स्थित है, उसकी बस बच्चों को लेकर आ रही थी, नदिहार गांव के पास सोनभद्र की तरफ से आ रही सवारियों से भरी रोडवेज बस से उसकी साइड में टक्कर हो गई, सूचना मिलने ही मौके पर पुलिस पहुंची दोनों बसों को राजगढ़ थाने ले गई, पुलिस द्वारा जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की बात की गई,
Share: