प्रयागराज के थाना नवाबगंज इलाके के बरईपुर रामनगर गांव के एक मकान में जमीन के नीचे दबे तीन ड्रमों में 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां मिलने के मामले में अब इनकम टैक्स विभाग की टीम जांच की जा रही है, पुलिस की छापेमारी में घर के कमरे के फर्श की खुदाई के दौरान काली पन्नियों में लिपटे तीन ड्रम मिले थे, इनमें पांच-पांच सौ नोटो गड्डियां भरी हुई मिली थी, अब इनकम टैक्स की टीम परिवार की कमाई, संपत्ति और पैसों के लेन-देन की जानकारी जुटा रही है, जांच इस बात की भी हो रही है कि आखिर इतनी बड़ी रकम कहां से आई और क्या घर के अलावा दूसरी जगहों पर भी पैसा छिपाकर रखा गया है, बताया जा रहा है कि राकेश यादव और राजेश यादव दोनों भाई पहले महाराष्ट्र के पुणे में सर्राफा कारोबारी के यहां नौकरी करते थे, कोरोना काल में गांव लौटने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति तेजी से बदल गयी थी, इनकम टैक्स की टीम की मौजूदगी में छह मजदूरों ने घर के चार और कमरों में खुदाई की, करीब 3 से 4 फीट तक जमीन खोदी गई, मजदूरों के मुताबिक, खुदाई के दौरान कई ताले लगे बक्से भी मिले हैं, जिन्हें इनकम टैक्स की टीम अपने साथ ले गई, हालांकि, मजदूरों ने बताया कि शुक्रवार की खुदाई में कोई नई नकदी नहीं मिली है, इसके बाद खुदाई का काम बंद कर दिया गया, सूत्रों की माने तो तीन ड्रमों में मिली नकदी की गिनती बैंक कर्मचारियों की मदद से कराई जाएगी, गिनती पूरी होने के बाद ही बरामद रकम की सही जानकारी सामने आएगी, हालांकि किसी भी बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैं,
Share: