मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज मड़िहान विधानसभा अदलहाट क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर में अभ्युदय योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन स्मार्ट पुस्तकालय एवं कंप्यूटर लैब निर्माण के गुणवत्ता का निरीक्षण करने पहुंचे, निरीक्षण के दौरान विधायक जी ने बताया कि इस परियोजना का निर्माण लगभग ₹1 करोड़ 10 लाख की लागत से कराया जा रहा है, जिसके बारे में क्षेत्रीय नागरिकों एवं ग्रामीणजनों द्वारा इसके निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी, शिकायत मिलने को गम्भीरता से लेते हुए विधायक जी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया, व कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की विस्तृत जानकारी प्राप्त की, विधायक के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग न किए जाने तथा स्थानीय स्तर की निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री के प्रयोग की शिकायतें प्रथम दृष्टया सही प्रतीत हुईं, जिस पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर उपस्थित संबंधित अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में मात्रा व गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा, उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता, निर्धारित मानकों एवं तकनीकी गुणवत्ता के अनुरूप कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें, उन्होंने कहा कि अभ्युदय योजना के अंतर्गत स्थापित होने वाला यह स्मार्ट पुस्तकालय एवं कंप्यूटर लैब क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है, इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा, डिजिटल संसाधन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,
Share: