Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर कार्यकर्ताओ संग की बैठक बूथ स्तर पर दी जिम्मेदारी

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर कार्यकर्ताओ संग की बैठक बूथ स्तर पर दी जिम्मेदारी
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के सतेशगढ़ के द कशीष पैलेस’, जौगढ़ में मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर कार्यकर्ताओ के साथ एक अहम बैठक की, बैठक में बूथ स्तर पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई, विधायक जी ने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी सौपते हुए कहा कि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य करें, उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम दर्ज होना आवश्यक है, ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे, इस दौरान विधायक जी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदाता सूची का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूटने न पाए, उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और उनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, ऐसे युवाओं को चिह्नित कर उनका पंजीकरण कराया जाए, इसी प्रकार विवाह के बाद गांव एवं क्षेत्र में आईं नवविवाहित महिलाओं, जिनका नाम संबंधित मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तथा अन्य छूटे हुए पात्र मतदाताओं को भी सूची से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, इसके लिए कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर फॉर्म-6 भरवाकर ऑनलाइन आवेदन कराने में सहयोग करें, विधायक जी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ की मतदाता सूची को गंभीरता से पढ़े और पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करे,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें