मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज सुबह अपने आवास पर बड़ी संख्या में जनपद से आये जनता दरबार मे लोगो की समस्याओ को सुनकर उनकी परेशानियों का समाधान किया, उसके बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों कार्यक्रम में पहुंचकर शामिल हुए, सर्वप्रथम अहरौरा के चितविश्राम में रमेश बहेलिया के पुत्र के तिलक एवं नवनिर्मित मकान के गृह प्रवेश में शामिल होने पहुंचे, उसके बाद राजगढ़ के ग्राम डढ़िया मे ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल का फीता काटकर उद्घाटन किया, ग्राम गढ़वा में भ्रमण कर क्षेत्रीय लोगो से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्रवासियों का हाल-चाल लिया, राजगढ़ के ग्राम खटखरियां में रमाशंकर गोंड़ की पुत्री की शादी व ग्राम खोराडीह (अचलपुर) में गोपाल सिंह की पुत्री की शादी में शामिल होकर आशीर्वाद देकर, अपने अगले शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनपद सोनभद्र के चुर्क स्थित बिलास बैंक्विट लान पहुंच यहाँ भी लड़की की शादी में शामिल हुए ,
Share: