मिर्ज़ापुर में लखनऊ हादसे के बाद लगातार कोचिंग संस्थानों की जांच का क्रम जारी है, अब तक कई कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा खामियां मिलने के बाद उन सब को सील कर दिया गया है, सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नीलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस व फायरब्रिगेड टीम कोचिंग संस्थानों की जांच कर रही है, जिसमे नगर क्षेत्र के घंटाघर, वासलीगंज, रामबाग, स्टेशन रोड व अन्य जगहों पर संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच की गयी, जिसमे कहीं अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं मिली, तो कहीं पंजीकरण नहीं था, इन सभी का संचालन बंद कराकर उन्होंने चेतावनी दी गयी, बिना सुरक्षा मानक के कोचिंग का संचालन नही किया जाए, नही तो कठोर कार्यवाही की जायेगी ,
Share: