Advertisement

लखनऊ अलीगंज में आग हादसे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने दम घुटने से सभी के मौत का कारण बताया

लखनऊ अलीगंज में आग हादसे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने दम घुटने से सभी के मौत का कारण बताया
लखनऊ के अलीगंज में बीते दिनों कोचिंग सेंटर में लगी आग हादसे में जिन 15 लोगो की मौत हो गयी थी, उन सभी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चला कि सभी के शरीर पर न तो जलने के निशान थे, ना ही कही कोई जख्म थे, सभी के सांस की नली में कार्बन जमा था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने सभी 15 लोगो की मौत का कारण लगभग दम घुटने से बताया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने इसका जिक्र किया है, डॉक्टरों का कहना है कि मृतकों के शरीर पर ऐसी कोई गंभीर चोट नहीं मिली है, जिससे मौत का सीधा कारण हादसे में लगी चोट माना जा सके, इसके अलावा आग में झुलसने या शरीर के जलने जैसे स्पष्ट प्रमाण भी नहीं मिले हैं, हालांकि कई मृतकों के चेहरे और आंखों के आसपास सूजन मिली है, वहीं नाक के अंदर कालिख और धुएं के कण पाए गए हैं, डॉक्टरों ने बताया धुएं के कारण दम घुटने से सभी की जान गई है, बताया गया कि बंद जगह में आग या धुएं की स्थिति बनने पर ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैसों के प्रभाव से दम घुट सकता है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताया गया है, आग लगने की घटनाओं में कई बार लपटों से ज्यादा मौत का कारण धुएं में मौजूद जहरीली गैसें बनती हैं, बंद जगह में धुआं भरने से ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, भीतर फंसे लोगों का सांस लेना मुश्किल हो जाता है, प्लास्टिक, फोम और सिंथेटिक सामान जलने से कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोजन साइनाइड जैसी जहरीली गैसें निकल सकती हैं, कार्बन मोनो ऑक्साइड शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने की क्षमता को प्रभावित कर बेहोशी और मौत का कारण बन सकती है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें