मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र में शनिवार को भोर में निकले ऐतिहासिक पंचमी भरत मिलाप जिसको देखने के लिए नगर के जिस विभिन्न मार्गों से भरत मिलाप गुजरने थे, उन मार्गी पर भरत मिलाप के लाग को देखने के लिए हजारो की संख्या में लोगो का जनसैलाब उमड़ पड़ा, भरत मिलाप में एक से एक आकर्षक झांकियां लोगो के आकर्षण का बना केंद्र बना रहा, सैकड़ो वर्ष पुरानी परंपरा, आस्था और भाईचारे का प्रतीक श्रीरामलीला पुरानी दशमी का ऐतिहासिक पंचमी भरत मिलाप शुक्रवार आधी रात शनिवारे की भोर में नगर के चौबेटोला मुहल्ले से धूमधाम से निकाला गया, भरत मिलाप के गुजरने वाले विभिन्न मार्गो को आकर्षक विद्युत झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था, जिसे देखने के लिए शुक्रवार की रात नगर क्षेत्र में भारी भीड़ सड़को पर मौजूद रहने से रातभर सड़के गुलजार रही,
Share: