मिर्ज़ापुर प्रोजेक्ट मिलन के तहत परिवार परामर्श केन्द्र ने काउंसिलिंग के माध्यम से सात बिछड़े दम्पत्तियों को आपस मे मिलाकर एक साथ रहने को राजी किया, मिर्ज़ापुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले कई दम्पत्तियों के बीच परिवार परामर्श केन्द्र ने काउंसिलिंग की जिसमे सात बिछड़े दम्पत्तियों को परिवार परामर्श केन्द्र में काउन्सिलिंग के माध्यम से एक दूसरे के साथ रहने को राजी कर लिया गया, यह विवाहित दम्पत्ति घरेलू विभिन्न कारणों से एक दूसरे से काफी दिनों से अलग-अलग रह रहे थे, जिसने आज आपस मे मिलाया गया, परिवार परामर्श केन्द्र, प्रोजेक्ट मिलन काउंसिलिंग में होने वाली समस्त कार्यवाही के दौरान परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी निरीक्षक अमृता सिंह, महिला मुख्य आरक्षी सावित्री यादव व महिला आरक्षी पिंकी जायसवाल मौजूद रहीं ,
Share: