Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने कहा यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने कहा यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026 पर कहा कि यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने आवास पर तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बजट प्रसारण को लाइव देख विधायक जी ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट नौजवानों, किसानों, गरीबों एवं मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया, यह एक दूरदर्शी और विकासोन्मुख बजट है, उन्होंने कहा कि इस बजट में रोजगार सृजन, कृषि सशक्तिकरण, सामाजिक कल्याण एवं आर्थिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारत निरंतर आर्थिक रूप से सशक्त बन रहा है, और यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें