मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र के ग्राम बसारी में रविवार की सुबह एक नाबालिग लड़की का शव उसके घर से थोड़ी दूर मिला था, 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी थी, इस मामले परिजन ने गांव के ही एक युवक राजन बिन्द पर हत्या का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया था, पुलिस जांच में इस घटना को अंजाम देने में 02 अभियुक्त शामिल थे, 1.साजन बिन्द और 2.अजय बिंद एक आरोपी साजन बिंद को पुलिस ने कल ही गिरफ्तार कर लिया था, आज भोर में दूसरे आरोपी अजय बिन्द को पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया, कब्जे से कट्टा व कारतूस बरामद किया गया, मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी से पहले उसके प्रेमी ने दुष्कर्म किया, फिर उसका साथी अजय ने भी उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की जिसका विरोध करने पर दोनो ने मिलकर नाबालिग बालिका का गला दबाकर हत्या कर उसके शव को पास के नाले के पास फेंककर फरार हो गए ,
Share: