Advertisement

मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र के बसारी गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच में जुट गयी, बताया गया कि युवक चार पहिया वाहन चलाकर अपने घर परिवार की देख रेख करता था, रात को खाना खाकर युवक घर मे सोने चला गया था, सुबह काफी देर होने पर जब उसके कमरे का दरवाजा नही खुला तो परिवार के लोग उसके कमरे के बाहर से आवाज लगाने लगे, कोई आवाज नही मिलने पर किसी तरह से जब दरवाजा खोला गया तो युवक कमरे में मृत अवस्था मे पड़ा था, सूचना मिलते ही थाना पड़री पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पूरे प्रकरण की जांच कर रही, मौत की असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही होगा
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें