मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र में एक ट्रक के टायर में हवा भरते समय ट्रक का टायर ब्लास्ट हो गया, दुर्घटना में हवा भर रहे 24 वर्षीय युवक राहुल कुमार पुत्र सहादुर निवासी गोल्हनपुर चट्टानगर की मौत हो गयी, बताया गया कि थाना पड़री क्षेत्र में एक ट्रक में हवा कम होने पर ट्रक ड्राइवर द्वारा हवा की दुकान पर ट्रक में हवा भरवाने के लिए रुका 24 वर्षीय राहुल ट्रक के टायर में हवा भर रहा था कि अचानक से ट्रक का टायर फट गया, टायर फटने की चपेट में आने से राहुल गंभीर रूप से घायल होने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी, राहुल के मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया,
Share: