Advertisement

मिर्ज़ापुर नरायनपुर मोटर मंडी में भीषण सड़क हादसा दो ट्रकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर फंसे ड्राइवर को केबिन काटकर निकाला गया

मिर्ज़ापुर नरायनपुर मोटर मंडी में भीषण सड़क हादसा दो ट्रकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर फंसे ड्राइवर को केबिन काटकर निकाला गया
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र के नरायनपुर मोटर मंडी में आज भीषण सड़क हादसा हो गया, दो ट्रकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर में एक ट्रक का ड्राइवर केबिन में फंस गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से ट्रक के केबिन को गैस कटर से काटकर घायल ड्राइवर को बाहर निकाल इलाज के लिए भेजा, बताया गया कि दोनों ट्रक की आमने सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक का ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगो की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रक के ध्वस्त केबिन को काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला गया, स्थानीय लोगो ने कहा कि सड़क पर बने अनगिनत गड्ढों की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें