Advertisement

मिर्ज़ापुर नगर पालिका वार्ड नo 36 बुन्देलखण्डी उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी 11 मत से विजयी, चुनाव में 51 मत निरस्त हुए

मिर्ज़ापुर नगर पालिका वार्ड नo 36 बुन्देलखण्डी उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी 11 मत से विजयी, चुनाव में 51 मत निरस्त हुए
मिर्ज़ापुर स्थानीय नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 36 बुन्देलखण्डी सदस्य पद के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नितिन केसरवानी ने 11 मत से जीत दर्ज की, मतगणना पूरी होने के बाद घोषित अंतिम परिणाम में भाजपा प्रत्याशी को 709 मत प्राप्त हुए, निर्दल प्रत्याशी रवि टंडन को 698 तथा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नागेंद्र तिवारी को 636 मत मिले, निर्दलीय दाऊ दयाल को 216 मत प्राप्त हुए, नोटा के पक्ष में 5 मत पड़े, मतगणना के दौरान कुल 2315 मतों की गिनती की गई, जिनमें 51 मत निरस्त घोषित किए गए, कुल वैध मतों की संख्या 2264 रही, इससे पहले मंगलवार को हुए मतदान में कुल 40.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, कुल 5651 मतदाताओं में से 2315 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, इनमें 1318 पुरुष और 997 महिला मतदाता शामिल रहीं, मतदान के लिए कुल सात बूथ बनाए गए थे, सात चक्रों में मतगणना किया गया, बूथ संख्या 232 स्थित बंदा बैरागी प्राथमिक पाठशाला धुंधी कटरा पर सर्वाधिक 561 वोट पड़े, जबकि बूथ संख्या 231 भारतीय शिशु मंदिर नारघाट पर सबसे कम 119 मतदाताओं ने मतदान किया, प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, अधिकारियों ने मतदान और मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया, परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला, मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें