मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गौतम लहौली गांव का रहने वाले संतलाल उम्र 55 वर्ष जो कर्ज लेकर परेशान चल रहा था, शुक्रवार की रात फांसी लगा कर अपनी जान दे दी, उससे पहले उसने कमरे के दरवाजे में करंट लगा दिया था कि कोई उसे बचा न सके, मिली जानकारी के अनुसार संतलाल वर्ष 2012 में मृतक आश्रित कोटे से रेलवे में नौकरी में पाए थे। वह रेलवे में मेठ के पद पर तैनात थे और प्रयागराज के छिवकी में कार्यरत था, संतलाल को फंदे से लटका देख जब लोगों ने कमरे के दरवाजे को खोलने की कोशिश की तो पड़ोस को करंट का झटका लगा, इसके बाद पीछे से खिड़की तोड़कर संतलाल को फंदे से उतारा गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, संतलाल अपनी मां, पिता और छोटे भाई और बहन के साथ नैनी में रहते थे, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही,
Share: