मिर्ज़ापुर थाना ड्रमंडगंज घाटी के बड़का घुमान मोड़ पर आज रविवार को गिट्टी लदे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिसकी वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर नारियल से भरे एक पिकअप उसके बाद एक ट्रक को टक्कर मार दी, हादसे में दोनों ट्रक सड़क पर पलट गया, दोनो ट्रक के सड़क पर पलटने से मार्ग का यातायात प्रभावित हो गया, ट्रक मध्य प्रदेश के सीधी से गिट्टी लोड कर बिहार के छपरा जा रहा था, बड़का घुमान मोड़ पर उतरते समय ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, हादसे में पिकअप वाहन चालक रावेंद्र बसोर उम्र 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जब कि ट्रक चालक हाकिम सिंह के सर में गम्भीर चोट लगने से घायल हो गए, जो कानपुर देहात के राजपुर के रहने वाले हैं, ब्रेक फेल हुए ट्रक का चालक भैया लाल यादव के भी सर व पैर में चोटें आईं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए लालगंज सीएचसी भेजा गया, मृतक के शव को कब्जे में लेकर, पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की मदद से सड़क पर पलटे ट्रको राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाकर रास्ता साफ करवाया,
Share: