Advertisement

मिर्ज़ापुर अहरौरा के भगौतीदेई क्रेशर प्लांट हादसे में 4 मजदूरों की मौत के मामले में 5 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

मिर्ज़ापुर अहरौरा के भगौतीदेई क्रेशर प्लांट हादसे में 4 मजदूरों की मौत के मामले में 5 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के भगौतीदेई स्थित एसएस रंजन स्टोन क्रेशर प्लांट पर शनिवार की दोपहर 2 बजे ब्लास्टिंग के दौरान क्रेशर प्लांट का डग कमरे पर गिर ढह गया था, जिसमें मौजूद चार मजदूरों की दबकर मौत हो गई, मरने वाले सभी मजदूर सोनभद्र जिले के थाना जुगैल क्षेत्र के बड़गवां गांव के रहने वाले थे, जो अहरौरा क्षेत्र के भगौतीदेई स्थित एसएस रंजन क्रेशर प्लांट पर मजदूरी किया करते थे, हादसे के बाद अफरातफरी मच गया था, सूचना लगते ही मंडलायुक्त राजेश कुमार, डीआईजी पूनम, डीएम पवन कुमार गंगवार, और एसपी अपर्णा रजक कौशिक सहित तमाम जनपद के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था, पुलिस ने इस मामले में मृतक दुर्योधन के चचेरे भाई सूर्यबली की शिकायत पर रविवार की रात अहरौरा थाने में खदान मालिक मधुसूदन सिंह, ब्लास्टिंग करने वाले मनोज यादव और क्रेशर से जुड़े शिवकुमार पटेल उर्फ पिंटू, विनोद पटेल और आनंद पटेल समेत कुल पांच नामजद लोगों व कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले में जांच शुरू कर दिया है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें