मिर्ज़ापुर थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के ड्रमंडगंज हलिया मार्ग रतेह गांव के पास शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार होने की वजह से दो मोटरसाइकिलो की आमने सामने में जोरदार टक्कर हो गयी, दुर्घटना में दोनो मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए, सूचना मिलने पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, दुर्घटना में घायल युवको की पहचान प्रदीप तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी गड़बड़ा राजा गांव थाना हलिया व राहुल गुप्ता उम्र 32 वर्ष हनुमना मध्य प्रदेश के रूप में बताया गया,
Share: