Advertisement

मिर्ज़ापुर ड्रमंडगंज क्षेत्र में उत्पाद मचाने के बाद हाथियों का जोड़ा प्रयागराज बैठकवा जंगल की ओर बढ़ा GPS ट्रैकर से हो रही निगरानी

मिर्ज़ापुर ड्रमंडगंज क्षेत्र में उत्पाद मचाने के बाद हाथियों का जोड़ा प्रयागराज बैठकवा जंगल की ओर बढ़ा GPS ट्रैकर से हो रही निगरानी
मिर्ज़ापुर थाना ड्रमंडगंज व हलिया क्षेत्र कटरा में उत्पाद मचाने के बाद कटरा जंगल से निकलकर हाथियों का जोड़ा प्रयागराज बैठकवा जंगल की ओर बढ़ गया, वन विभाग की टीम द्वारा जीपीएस ट्रैकर के माध्यम से लगातार हाथियों के जोड़े की निगरानी की जा रही, बीते दिनों मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से भटककर एक हाथी व हथनी का जोड़ा ड्रमंडगंज वनरेंज में आ गए थे, बीते एक सप्ताह से हाथियों के जोड़े ने महुगढ़ी और लहुरियादह गांवों में काफी उत्पाद मचाकर खेत की फसलें, मड़हा, चारदीवारी और मचान को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जंगली हाथी और हथिनी का जोड़ा अब कटरा जंगल से निकलकर प्रयागराज के बैठकवा जंगल में पहुंच गया है, वन विभाग को दोनों की लोकेशन कोरांव वनरेंज के संसारपुर और महुली पियरी के जंगलों में मिली, वन विभाग टीम जीपीएस ट्रैकर से लगातार हाथियों की निगरानी कर रहा है, वर्तमान में हाथियों के जोड़े ड्रमंडगंज से 10 किलोमीटर दूर प्रयागराज के बैठकवा जंगल में मिली, जिससे ग्रामीण और वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें