Advertisement

मिर्ज़ापुर झिंगुरा रेलखंड पर रेल परिचालन आज सुबह 4 बजे हुई बहाल करीब 10 घंटे खड़ी ट्रेनों में फंसे रहे यात्रियों ने ली राहत की सांस

मिर्ज़ापुर झिंगुरा रेलखंड पर रेल परिचालन आज सुबह 4 बजे हुई बहाल करीब 10 घंटे खड़ी ट्रेनों में फंसे रहे यात्रियों ने ली राहत की सांस
मिर्ज़ापुर झिंगुरा रेलखंड पर रेल परिचालन आज सुबह 4 बजे हुई बहाल हो गयी, जगह जगह खड़ी ट्रेनों में करीब 10 घंटे तक यात्री फंसे रहे, मिर्ज़ापुर झिंगुरा रेलखंड के आमघाट पुल पर रेलवे ट्रैक पर तीसरी लाइन के निर्माण के दौरान हाईटेंशन पोल गिरने से डाउन रूट की ट्रेनें प्रभावित हो गयी थी, घटना मंगलवार की शाम करीब 6:20 बजे के आस पास घटी, रेलवे ट्रैक पर तीसरी लाइन के निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से रेलवे का हाईटेंशन का पोल भरभराकर गिर पड़ा था, जिससे दिल्ली हावड़ा रूट की डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया था, मौके पर रेलवे प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच कर युद्ध स्तर पर कार्य कराया गया, जिससे डाउन लाइन पर परिचालन शुरू होने में लगभग 10 घंटे लग गए, परिचालन देर रात तक मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बुधवार सुबह 3:36 बजे ट्रायल लोको इंजन का सफल परीक्षण किया गया, इसके बाद सुबह 4 बजे से रेल यातायात सामान्य हो गया,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें