मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने जनपद की कानून व्यवस्था को लेकर बीती रात पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए जहाँ तीन थानों के प्रभारी निरीक्षक के कार्यक्षेत्र को बदल नये थानों की जिम्मेदारी सौपा, तो वही मुकरी बाजार चौकी के इंचार्ज लल्लन यादव को लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया, जिन तीन प्रभारी निरीक्षक के कार्यक्षेत्र को बदला गया, उसमे सीएमएस सेल के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी को मड़िहान थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, अजय सेठ को चुनार थाने की कमान सौंपी गई है, इसके अलावा देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा का सोनभद्र जनपद में स्थानांतरण होने के बाद उनकी जगह चील्ह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय को देहात कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है,
Share: