मिर्ज़ापुर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह ने एडवायजरी जारी कर कहा कि तेज हवा एवं वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों, टिनशेड तथा कमजोर होर्डिंग के नीचे खड़े न हों, सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें, किसान भाई मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर फसलों की कटाई, मड़ाई एवं खुले में रखे अनाज को सुरक्षित करने की व्यवस्था करें, कृषि कार्य के दौरान आकाशीय बिजली की चेतावनी मिलने पर खुले खेतों में न रुकें, नदी, नालों, जलाशयों, बांधों एवं जलप्रपातों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं, वर्षा के दौरान तेज बहाव वाले पानी को पार करने का प्रयास न करें, कच्चे एवं जर्जर भवनों में रहने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें तथा आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं, बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें, बिजली के उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें, मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी एवं चेतावनियों के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग के आधिकारिक माध्यमों तथा मौसम, दामिनी एवं मेघदूत ऐप का उपयोग करें, किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05442-256357 अथवा आपदा हेल्पलाइन 1077 पर सूचना दें,
Share: