यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चक्रवात अर्णब के संभावित प्रभाव को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए, चक्रवात अर्णब को लेकर राहत आयुक्त कार्यालय से एडवाइजरी जारी की गई, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए है, खराब मौसम में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए, जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर अधिकारी पहुंचाएं, उत्तर प्रदेश में चक्रवात अर्णब की वजह से 28 से 31 अक्टूबर तक पूरे यूपी में बारिश और तेज हवाओं की चलने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है, पूर्वानुमान को लेकर राहत आयुक्त कार्यालय ने पूरे प्रदेश में सतर्कता संबंधी एडवाइजरी जारी की है, जिसमे प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव की तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए है, मौसम की स्थिति पर अधिकारी लगातार नजर रखें, आंधी-तूफान के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गयी है, किसानों की फसल और पशुधन की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए है,
Share: