मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस अधिकारियों, मजिस्ट्रेटों व रामलीला, दुर्गा पूजा के आयोजकों सहित जनपद के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ कलेक्ट्रेट में जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक की, आगामी दिनों में दुर्गा पूजा, दशहरा, मूर्ति विसर्जन आदि त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आयोजकों की समस्याओं को सुनते हुए, सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए, जिलाधिकारी ने कहा कि त्यौहारों को खुशियों के साथ मनाएं, दुर्गा पूजा आयोजन के पश्चात प्रतिमा विसर्जन के दौरान विशेष सावधानी बरतें, विसर्जन के दौरान गहरे पानी में न जाएं, रामलीला आयोजन, दुर्गा प्रतिमाओं के आयोजन व विसर्जन के दौरान आयोजक समिति इस बात का विशेष ध्यान दे कि कोई भी व्यक्ति मादक पदार्थों का सेवन न करे, सभी समितियां निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही विसर्जन करें, प्रतिमाओं को निर्धारित मानक से अधिक ऊंचा न बनाएं, जिलाधिकारी ने कहा कि बरकछा स्थित खण्डजा फॉल मार्ग पर पुलिस चौकी के सामने विसर्जन स्थल पर सभी व्यवस्थाएं तथा पानी में बैरीकेटिंग, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोर, अनाउंस सिस्टम आदि की व्यवस्थाएं जिला पंचायत द्वारा ससमय पूर्ण करा ली जाएं, दुर्गा पूजा स्थलों व रामलीला स्थल, दशहरा मेला स्थल पर आने वाले प्रमुख मार्गों को लोक निर्माण विभाग, जल निगम विभाग व नगरीय क्षेत्रों के अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा ससमय मरम्मत कराकर आवागमन के योग्य बना दिया जाए,
Share: