मिर्ज़ापुर जिम की आड़ में धर्मांतरण मामले में आज पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्य आरोपी इमरान खान की धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत आज भी 50 लाख की अचल सम्पत्ति जमीन को कुर्क किया, इसके पूर्व में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने इमरान खान के 11 करोड़ के दो मकान को कुर्क कर चुकी है, जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम मे आज नायब तहसीलदार सदर- सुरेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष पड़री सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी द्वारा धारा 3(1)उ0प्र0 गैंगेस्टर अधिनियम से सम्बन्धित मुख्य अभियुक्त इमरान अपराध एवं अवैध रूप से समाज विरोधी क्रियाकलाप से अर्जित की गयी अचल सम्पत्ति ग्राम मेवली में आराजी नम्बर 265 रकबा 0.7330 हे0 जमीन (सह खातेदार) अनुमानित मूल्य ₹ 50 लाख को अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया ।
Share: