Advertisement

मिर्ज़ापुर थाना समाधान दिवस पर जनपद के सभी थानों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने आने वाले आमजन की सुनी समस्याएं

मिर्ज़ापुर थाना समाधान दिवस पर जनपद के सभी थानों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने आने वाले आमजन की सुनी समस्याएं
मिर्ज़ापुर जनपद के सभी थानों पर आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के सभी थानों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने बैठ कर आने वाले आमजन की समस्याओ को सुना, प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व अपर जिलाधिकारी द्वारा थाना राजगढ़ पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व उपजिलाधिकारी द्वारा थाना चिल्ह पर, उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना विन्ध्याचल, लालगंज व हलिया पर, उप जिलाधिकारी द्वारा थाना कोतवाली शहर, कोतवाली देहात पर, तहसीलदार द्वारा थाना जिगना, सन्तनगर, ड्रमण्डगंज व जमालपुर पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारियो के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण कराया, तथा शेष मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जांच करने के लिए रवाना किया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें