Advertisement

एक और रिश्ता हुआ शर्मशार एक बेटी ने नौकरी और संपत्ति के लालच में अपनी माँ की सुपारी देकर करा दी हत्या

एक और रिश्ता हुआ शर्मशार एक बेटी ने नौकरी और संपत्ति के लालच में अपनी माँ की सुपारी देकर करा दी हत्या
जयपुर थाना प्रताप नगर क्षेत्र में बीते दिनों एक महिला की हत्या को लेकर पुलिस ने जांच करते हुए, मामले में हत्यारोपी बेटी समेत कई आरोपियों को महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया, पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका की बेटी ने कथित रूप से पारिवारिक संपत्ति और अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े लाभ के लालच में अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपनी माँ की हत्या की साजिश रची थी, पुलिस के मुताबिक, आरोपी पक्ष ने पहले वारदात को अंजाम देने के लिए कई प्रयास किए थे, जब शुरुआती योजना सफल नहीं हुई, तो कथित रूप से लंबे समय तक महिला की गतिविधियों पर नजर रखी गई, इसके बाद एक वाहन से टक्कर मारकर घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई, थाना प्रताप नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर मामले की पड़ताल शुरू की, जांच के बाद पुलिस ने मृतक की बेटी आयुषी शर्मा सहित मोहन स्वरूप शर्मा, हेमंत शर्मा, आकाश शर्मा, मोहित शर्मा, अरविंद शर्मा और रोहित जाटव को गिरफ्तार किया है, पुलिस के अनुसार, मृतका आयुषी शर्मा की माँ नीरज शर्मा न्यायालय में एलडीसी के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें अपने पति के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी, और वह अपने बीमार बेटे के इलाज की जिम्मेदारी भी निभा रही थीं, बेटी चाहती थी कि पिता के देहांत के बाद नौकरी उसे मिले, लेकिन नौकरी आयुषी की माँ ने लेली, बताया गया कि आयुषी के पिता की करोड़ो की संपत्ति भी एक बेटी की लालच ने उसे अपनी माँ की हत्या की साजिश रचनी पड़ी, फिलहाल, मामले की विस्तृत जांच जारी है, गिरफ्तार सभी आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय से जेल भेज दिया है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें