Advertisement

मिर्ज़ापुर नगर के अनगढ़ रोड बृजधाम में प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

मिर्ज़ापुर नगर के अनगढ़ रोड बृजधाम में प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
मिर्ज़ापुर अपने प्रथम आगमन पर पहुंचे, भाकपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का रास्ते भर धूमधाम से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया, माँ विंध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन के पश्चात नगर के अनगढ़ रोड स्थित बृजधाम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में आयोजित प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, कार्यक्रम में जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों ने सहभागिता किया, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, हर घर जल, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार, सड़क, एक्सप्रेसवे, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाल सभी को जानकारी दी, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक, मझवां विधायक विधान परिषद सदस्य MLC विनीत सिंह जी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें