Advertisement

मिर्ज़ापुर जमालपुर क्षेत्र से फरार वारंटी गिरफ्तार तो आठ थानों पर 22 व्यक्तियों का शांति भंग में पुलिस ने किया चालान

मिर्ज़ापुर जमालपुर क्षेत्र से फरार वारंटी गिरफ्तार तो आठ थानों पर 22 व्यक्तियों का शांति भंग में पुलिस ने किया चालान
मिर्ज़ापुर थाना जमालपुर क्षेत्र से फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, तो दूसरी तरफ जनपद के आठ थानों पर 22 व्यक्तियों का शांति भंग में चालान किया गया, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना जमालपुर क्षेत्र से फरार वारंटी बच्चा लाल यादव पुत्र सेंधु निवासी सरसा थाना जमालपुर को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, तो दूसरी तरफ जनपद में कानून व शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में आठ थानों पर 22 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिसमे थाना कोतवाली कटरा में 01, थाना कोतवाली शहर में 04, थाना विन्ध्याचल मे 02, थाना पड़री में 01, थाना जिगना में 08, थाना चुनार में 02, थाना अदलहाट में 01, थाना अहरौरा में 03 कुल 22 व्यक्तियों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें