मिर्ज़ापुर जनपद में आज आयोजित थाना समाधान दिवस पर कुल 18 थाने पर 96 मामले आये, जिसमे से सिर्फ दो थानो पर तीन मामलों का ही निस्तारण हो सका, जब कि 16 थानों पर किसी भी समस्या का कोई समाधान नही हो सका, अन्य सभी मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाँच के लिए रवाना किया गया, आइये जानते है किस थाने पर कितने मामले आये, कोतवाली कटरा पर 03 प्रार्थना पत्र कोई समाधान नही, थाना कोतवाली शहर पर 03 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तरित किया गया, थाना विन्ध्याचल पर 09 प्रार्थना पत्र कोई समाधान नही, थाना कोतवाली देहात पर 08 प्रार्थना पत्र कोई समाधान नही, थाना चील्ह पर 01 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना कछवां पर 09 प्रार्थना पत्र कोई समाधान नही, थाना पड़री पर 03 कोई समाधान नही, थाना लालगंज पर 07 प्रार्थना पत्र कोई समाधान नही, थाना हलिया पर 04 प्रार्थना पत्र कोई समाधान नही, थाना जिगना पर 11 प्रार्थना पत्र कोई समाधान नही, थाना सन्तनगर पर 04 प्रार्थना पत्र कोई समाधान नही, थाना ड्रमण्डगंज पर 08 प्रार्थना पत्र कोई समाधान नही, थाना चुनार पर 3 प्रार्थना पत्र कोई समाधान नही, थाना अदलहाट पर 05 प्रार्थना पत्र कोई समाधान नही, थाना जमालपुर पर 06 प्रार्थना पत्र कोई समाधान नही, थाना मड़िहान पर 04 प्रार्थना पत्र कोई समाधान नही, थाना अहरौरा पर 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त व थाना राजगढ़ पर 04 प्रार्थना पत्र कोई समाधान नही, सभी मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जांच करने के लिए रवाना किया गया ,
Share: