मिर्ज़ापुर थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के सभी थानों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने थाने पर आने वाले आमजन की समस्या सुनी, कुछ मामलों के मौके पर निस्तारण किया गया, बाकी शेष मामलो के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जांच करने के लिए रवाना किया गया, समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के साथ थाना पड़री पर आमजनों की समस्याओं को सुन कर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये, इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली कटरा पर, मजिस्ट्रेट द्वारा थाना जिगना पर, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी चुनार व नायब तहसीलदार द्वारा थाना चुनार पर, नायब तहसीलदार द्वारा थाना राजगढ़ पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष एवं राजस्व विभाग के अऩ्य अधिकारी व कर्मचारियो के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण कराया, तथा शेष मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जांच के लिए रवाना किया,
Share: