मिर्ज़ापुर चुनार पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगाने का काम गुरुवार से शुरू हो गया, पुल के दोनों तरफ जाली लगाई जाएगी, इस कार्य पर लगभग 90 लाख रुपये की लागत आएगी, पक्का पुल से सैकड़ों लोगों ने गंगानदी में छलांग लगा कर आत्म हत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके है, जिसको लेकर चुनार विधायक अनुराग सिंह काफी दिनों से पुल की दोनो ओर जाली लगाने की मांग करते रहे, काफी समय बाद गुरुवार से पुल पर जाली लगाने का कार्य शुरू हो गया, पुल से रोजाना हजारों लोग, स्कूली बच्चे और वाहन चालक आवागमन करते हैं, पहले जाली न होने के कारण पुल से गिरने की कई घटनाएं हो चुकी है, चुनार विधायक अनुराग सिंह ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, शासन ने पुल पर जाली लगाने के लिए बजट स्वीकृत कर लिया गया किया, अब पीडब्ल्यूडी द्वारा मानक के अनुसार मजबूत लोहे की जाली लगाई जा रही है ,
Share: