मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र में चोरी की मोटर साइकिल के साथ तीन बाइक चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, उनके पास से चोरी की एक मोटर साइकिल व अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ, पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र के दुर्गाजी मोड़ के पास से चोरी की मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट के साथ 1. विशाल पाल पुत्र रमाशंकर पाल निवासी सिंधौरा थाना पड़री, 2. सचिन कुमार पुत्र दिनेश बिन्द निवासी सिंधौरा थाना पड़री व 3. अभय कुमार चन्द्रवंशी पुत्र विनय कुमार चन्द्रवंशी निवासी सौली थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया, उनके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व जिन्दा कारतूस भी बरामद किया, पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस तथा धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए तीनो अभियुक्तों को न्यायालय से जेल भेजा ,
Share: