चंदौली जनपद के दरियापुर गांव के पास में मुठभेड़ मारा गया साइको किलर गुरप्रीत सिंह 45 वर्ष पंजाब का रहने वाला था, वह वर्ष 2021 में सेना से रिटायर हुआ था, पुलिस द्वारा बताया गया, उसने चंदौली में 25 घंटे के अंदर तीन बे-कसूर लोगो के सर में पिस्टल सटाकर गोली मारकर हत्याएं की थीं, तीनों वारदात का पैटर्न एक जैसा था, गोली सीधे कनपटी पर मारी गई थी, गुरप्रीत ने पहली हत्या रविवार 10 मई की सुबह करीब 7 बजे पैसेंजर ट्रेन में एक युवक को गोली मारकर की थी, दूसरी हत्या रविवार रात 2 बजे जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में बाथरूम गए युवक को गोली मारकर कर दी थी, तीसरी हत्या सोमवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे थ्सन अलीनगर क्षेत्र के कमलपुर गांव स्थित एक निजी अस्पताल में घुसकर बेड पर इलाज के लिए लेटी भर्ती महिला के सर में पिस्टल सटाकर गोली मारकर की थी, महिला की हत्या करके भागने लगा तो भीड़ ने उसे पकड़कर पीट दिया, फिर पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया, पिटाई से गुरप्रीत जख्मी हो गया था, पुलिस ने उसका इलाज कराया, जब वह बोलने लायक हुआ तो महिला की हत्या करने की वजह पूछी गई, तो उसने कहा मैं मन का राजा हूं, शराब पीने के बाद मैं होश में नहीं रहता, घूम-घूमकर जो मन में आता है, करता हूं, एक नहीं, दो नही तीन को मारा हुँ, ये सुनकर पुलिस चौंक गई, जांच के दौरान सभी बेकसूर लोगो की हत्या उसके द्वारा ही कि गयी सामने आया, पुलिस पूछताछ के दौरान वह दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने लगा, जवाबी कार्यवाही में मारा गया ,
Share: