Advertisement

मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र में जमीनी विवाद में दो पक्षो के बीच मारपीट चाकू से हमला करने के आरोप को पुलिस ने किया इनकार

मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र में जमीनी विवाद में दो पक्षो के बीच मारपीट चाकू से हमला करने के आरोप को पुलिस ने किया इनकार
मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हो गयी, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट के दौरान चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया, इस मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि प्रथम पक्ष रत्नेश दूबे उर्फ पंकज दूबे पुत्र सभाशंकर दूबे निवासी रामपुर थाना चील्ह व द्वितीय पक्ष अतुल दूबे पुत्र हौसला दूबे निवासी रामपुर थाना चील्ह के मध्य जमीन सम्बन्धित विवाद चल रहा है, जिसके सम्बन्ध में थाना चील्ह पुलिस द्वारा दिनांक 28.07.2026 को उभय पक्षों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यावाही की गयी थी, उक्त जमीनी विवाद को लेकर आज शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया, प्रथम पक्ष के रत्नेश दूबे उपरोक्त के साथ विपक्षियों द्वारा मारपीट किया गया, थाना चिल्ह पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर धारा 115(2), 118(1), 352, 351(2) बीएनएस बनाम अतुल दूबे उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है, जांच में चाकूबाजी की घटना का होना नही पाया गया,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें