Advertisement

मिर्ज़ापुर खनन व राजस्व टीम ने जून में अभी तक उपखनिज के 74 वाहनों का चालान कर 25 लाख की वसूली की

मिर्ज़ापुर खनन व राजस्व टीम ने जून में अभी तक उपखनिज के 74 वाहनों का चालान कर 25 लाख की वसूली की
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी के निर्देशन पर क्षेत्रीय अधिकारी, भूतत्व व खनिकर्म अनुज कुमार, व खान अधिकारी जितेंद्र सिंह की टीम ने बीते एक जून से 23 जून तक उपखनिजों के अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जनपद में विशेष अभियान चलाकर उपखनिज के 74 वाहनों का चालान कर 25 लाख रुपये राजस्व की वसूली की जा चुकी है, संयुक्त टीम ने उपखनिजों का परिवहन करने वाले 1612 वाहनों की जांच की, अवैध ढंग से उपखनिज का परिवहन करने में अनियमितता पाये जाने पर 74 वाहनों का ऑनलाइन चालान कर 25.79 लाख वसूले गए, तथा 63 वाहनों को सम्बन्धित थानों की अभिरक्षा में दिया गया, जिनसें नियमानुसार देय उपखनिज की रायल्टी, खनिमुख मूल्य एवं आरोपित शास्ति की वसूली के अतिरिक्त उपखनिजों का ओवरलोड परिवहन कर रहे वाहनों में परिवहन प्रपत्र जारी करने वाले क्रेशर प्लांट स्वामियो / मालिको से भी प्रति वाहन रु0 500000.00 शास्ति की वसूली हेतु अलग से कार्यवाही की जा रही है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें