मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के सुखदरिया जल प्रपात में कल बुद्धवार को जनपद चंदौली से दो युवक पिकनिक मनाने आये थे, शौच के लिए गए एक युवक का पैर फिसलने से वह कुंड में गिर गया था, गहरे पानी मे चले जाने से युवक डूब गया, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश कराया, लेकिन रात होने तक उसके शव को बरामद नही किया जा सका, आज सुबह गुरुवार को पुलिस ने चुनार से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया जो घंटों की मशक्कत के बाद कुंड में चट्टानों के दर्रे में फंसे युवक के शव को बरामद कर लिया, मृतक युवक सन्नी खान जनपद चंदौली के मुगलसराय पड़ाव का रहने वाला था, कल बुद्धवार को अपने दोस्त के साथ अहरौरा के सुखदरिया घूमने आया था, कुंड के पास उसका पैर फिसलने से वह कुंड में गिर गया, दोस्तों ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया था, युवक सन्नी खान का शव एसडीआरएफ की टीम ने 18 घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया
Share: