मिर्ज़ापुर थानाअहरौरा क्षेत्र में पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने मृतक के पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना अहरौरा पर 28 अगस्त को मृतक के पिता दीनानाथ पाल पुत्र स्व0बेचन पाल निवासी ग्राम चकलिया थाना अहरौरा ने अपनी पुत्री को आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी, तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर धारा 108 बीएनएस पंजीकृत कर लिया गया था, जांच करते हुए आज मुखबिर की सूचना के आधार पर महुली तिराहा नहर पुलिया के पास से पुलिस ने मृतक के पति सुशील निवासी सरिया एकली थाना अहरौरा को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय से जेल भेजा गया,
Share: