मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र के जरगो नहर में आज सोमवार की सुबह एक 17 वर्षीय युवती का नहर में उतराया शव दिखने से गांव में हड़कम्प मच गया, स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवा कर उसके शिनाख्त के लिए आस पास के गांव पता किया, मृतका की पहचान रिजवाना बानो पुत्र अब्दुल हसन निवासिनी ग्राम दौलताबाद बेलहर थाना अदलहाट, उम्र करीब 17 वर्ष के रूप में हुई है, परिजनो द्वारा बताया गया कि दिनांक 18.07.2026 की शाम मृतका अपने भाई अफरोज से कहासुनी कर नाराज होकर घर से चली गयी थी, मृतका के शरीर पर किसी प्रकार का चोट का होना नही पाया गया है, प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण पानी में डूबने से होना प्रतीत हो रहा है, थाना अदलहाट पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम वैधानिक कार्यवाही पुलिस द्वारा की गयी ,
Share: