भदोही थाना गोपीगंज क्षेत्र के केदारपुर शुक्लान गांव में दीपावली त्योहार को लेकर घर की रंगाई-पुताई के दौरान लोहे की सीढ़ी को ले जाते समय 11 हजार वाल्ट के हाई टेंशन तार से सीढ़ी टच होते ही करंट की चपेट में आने से इंटर का छात्र 18 वर्षीय युवक अर्पित शुक्ला की हुई दर्दनाक मौत हो गयी, अर्पित को करंट लगते ही परिवार में कोहराम मच गया, अपने माता-पिता की इकलौती संतान था अर्पित शुक्ला, जो इंटरमीडिएट का छात्र था, बताया गया कि घर में रंगाई-पुताई का काम पूरा होने के बाद लोहे की सीढ़ी, जो दूसरे के घर से लाई गई थी, उसे लौटाने जा रहा था, इसी दौरान गांव के पास लटक रहे बिजली के तार से सीढ़ी टच जो गया करंट की चपेट में आने से अर्पित की मौत हो गयी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,
Share: