Advertisement

प्रयागराज माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान की झांसी कानपुर हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मौत

प्रयागराज माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान की झांसी कानपुर हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मौत
यूपी के झांसी कानपुर हाईवे पर आज एक भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हो गई है, हादसे में एक अन्य युवक की भी मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जानकारी के मुताबिक माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की तेज रफ्तार क्रेटा कार अचानक हाईवे पर एक जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, पुलिस के अनुसार क्रेटा कार में सवार पांच लोग झांसी की ओर जा रहे थे, हाईवे पर अचानक एक जानवर आ गया, उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार मोड़ी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, आसपास के लोगों और पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहा डॉक्टरों ने 21 वर्षीय आबान अहमद और उसके साथी सोनू को मृत घोषित कर दिया, हादसे में उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें