चंदौली में 308 पहियों वाला विशाल ट्रक इन दिनों हाईवे पर लोगो के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, 308 पहियों वाला विशाल ट्रक 180 टन वजनी विशाल वेसल लादकर ओडिशा से चलते हुए यूपी में दाखिल हुआ है, जिसे देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भारी भीड़ जुट रही है, जानकारी के मुताबिक यह विशाल वेसल बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था, इसके बाद इसे ओडिशा से झारखंड और बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा तक लाया गया, मोहनिया टोल प्लाजा पार करने के बाद महाकाय ट्रांसपोर्टर यूपी-बिहार बॉर्डर से होते हुए चंदौली में दाखिल हुआ, इसे देखने के लिए हाईवे के आसपास लोगों की भीड़ उमड़ रही, लोग विशाल ट्रक और वेसल के साथ सेल्फी ले रहे हैं, और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर भी इसके वीडियो और रील तेजी से वायरल हो रहे हैं, वहीं इतने बड़े और भारी ट्रांसपोर्टर के सुरक्षित आवागमन को लेकर एनएचएआई भी अलर्ट है, रास्ते में आने वाले अवरोधों और गैंट्री बोर्ड आदि को हटाने की कवायद की जा रही है, ताकि विशाल ट्रांसपोर्टर को आगे बढ़ने में किसी तरह की परेशानी न हो, बताया जा रहा है कि इस विशाल वेसल को एक प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए ले जाया जा रहा है, जहां इसका इस्तेमाल एथेनॉल उत्पादन में किया जाएगा,
Share: